सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नतीजे हैरान करने वाले होंगे। यूपी में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सूबे के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। मुलायम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जमकर वोट दिए हैं।
विज्ञापन
परिणाम दूसरी पार्टियों के होश उड़ा देंगे। मुलायम पिछले दिनों बेटे अखिलेश यादव से कांग्रेस से गठबंधन करने की वजह से नाराज थे। उनकी नाराजगी साफ देखी जा रही थी। उधर शिवपल-अखिलेश के बीच चल रही खींचतान में मुलायम सबसे ज्यादा परेशान दिखे तभी तो बेटे से ज्यादा उन्होंने भाई शिवपाल के समर्थन में बयान देना शुरू कर दिया था।
इटावा के जसवंत नगर में चुनाव प्रचार के दौरान केवल मुलायम ने ही शिवपाल के समर्थन में लोगों से वोट मांगे थे। वहीं जनसभा करने पहुंचे अखिलेश और डिम्पल ने एक बार भी शिवपाल का नाम नहीं लिया। केवल सपा को जिताने की बात की जा रही थी। परिणाम के बाद सपा में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि शिवपाल ने नई पार्टी की घोषणा करने की बात पहले ही कही थी।