फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Funeral: राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हुईं घायल, बोलीं- हल्की चोट है, मैं ठीक हूं

Tue, 11 Oct 2022 07:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम-संस्कार में पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भीड़ में धक्का लग गया। इससे वो गिर गईं और उनका हाथ टूट गया।  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सीटी स्कैन में फ्रेक्चर बताया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में केंद्रीय राज्यमंत्री के हाथ में चढ़ा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने सैफई आईं  केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सैफई में भीड़ का धक्का लगने से गिरकर घायल हो गईं।

विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपक गुप्ता ने बताया साध्वी निरंजन ज्योति का जिला अस्पताल के सेफ हाउस पहुंची। सीटी स्केन कराने के बाद कोहनी में आए हल्के फ्रेक्चर पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया और दवा दी।
उन्हें सलाह दी कि दिल्ली जा रहीं है, वहां दो दिन बाद फिर से सीटी स्केन करा लेना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुलायम सिंह यादव को जमीनी कार्यकर्ता बताया। अपनी चोट के बारे में कहा समाज में जो काम करता है चलता फिरता है, शरीर में चोट आती है।

विज्ञापन

हल्की सी चोट है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं ठीक हूं हो सकता है इससे कहीं ज्यादा चोट लगनी हो, वो घड़ी थी जिसमें छूकर निकल गया। कोई ज्यादा चोट नहीं है। वह करीब एक घंटा सेफ हाउस में रहने के बाद रवाना हुईं। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.गीताराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सैफई में वीवीआईपी के आने की वजह से जिला अस्पताल में दो बेड का सेफ हाउस भी बनाया गया था। इसमें सर्जन डॉ. पीयूष तिवारी व बेहोशी के डॉ.आरसी यादव की ड्यूटी थी। इंचार्ज ओमप्रकाश के अलावा राजू, रेखा, कुलदीप की ड्यूटी लगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें