फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के साढ़ू समेत तीन करीबियों का टिकट अखिलेश ने काटा

Fri, 20 Jan 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भरथना से विधायक रहीं सुखदेवी वर्मा की जगह कमलेश
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओ से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साढ़ू एवं विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता सहित तीन का टिकट कट गया। बिधूना से निर्वतमान विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता का टिकट काटे जाने से तरह- तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन

औरैया जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। इसमें औरैया सदर से सिटिंग विधायक मदन गौतम व दिबियापुर से सिटिंग विधायक प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है। बिधूना से सिटिंग विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय धनीराम वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू को उम्मीदवार बनाया है। प्रमोद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हैं। 
 इसी तरह इटावा में जसवंतनगर से शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन इटावा सदर से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य का टिकट काट कर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता पर दांव लगाया है। इससे नाराज रघुराज समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया। भरथना से विधायक रहीं सुखदेवी वर्मा की जगह कमलेश कठेरिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

फुर्रुखाबाद में भी बदलाव
सपा जारी प्रत्याशियों की सूची में अमृतपुर से निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह यादव एवं कायमगंज से अजीत कठेरिया पर दांव लगाया गया है। जबकि सदर से निवर्तमान निर्दल विधायक विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह भोजपुर में निवर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दकी की जगह उनके बेटे अरशद जमाल पर दांव लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें