फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की उड़ाई ‘खिल्ली’, मुलायम के साड़ू ने सपा प्रत्याशी बनकर खरीदा नामांकन पत्र

Thu, 26 Jan 2017 07:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नामांकन पत्र खरीदकर जाते मुलायम के साड़ू प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिलेश यादव की नई सूची की खिल्ली उड़ाकर मुलायम के साड़ू प्रमोद गुप्ता ने औरैया विधुना विधानसभा सीट से नामांकन पत्र खरीदा है। प्रमोद ने सपा प्रत्याशी के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है जबकि हाल ही में जारी सपा की लिस्ट में विधुना प्रत्याशी के रूप में गुड्डू वर्मा ना नाम था। फिलहाल सपा में घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। टिकटों की घोषणा के बाद अखिलेश, मुलायम और शिवपाल गुट अपना-अपना फायदा खोजने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

विधुना से सिटिंग विधायक प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साड़ू हैं। अखिलेश यादव ने हाल ही में नई सूची जारी कर विधुना सीट से प्रमोद का नाम काट दिया था और प्रमोद की जगह वरिष्ठ सपा नेता धनीराम वर्मा के बेटे गुड्डू वर्मा को टिकट दिया गया। बुधवार को प्रमोद ने सपा कैंडिडेट बनकर विधुना विधान सभा सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा। जिला निर्वाचन अधिकारी को खुद को सपा प्रत्याशी बताकर अपना नाम दर्ज कराया। प्रमोद ने कहा कि वह ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश की नई सूची से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह मुलायम सिंह यादव के आदेश पर नामांकन पत्र भर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें