फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दिवाली मनाने सैफई नहीं गए मुलायम

Wed, 02 Nov 2016 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन
इस साल सैफई की दिवाली भी समाजवादी परिवार में चल रहे सियासी घमासान के असर से अछूती नहीं रही। सपा से बर्खास्त होने के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहली बार सैफई पहुंचे, उनकी शिवपाल की दूरियां कायम रहीं। राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पहली बार दिवाली पर सैफई नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को सैफई पहुंचे। सीएम अखिलेश यादव भी शनिवार शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से कार से सफर करते हुए सैफई पहुंच गए। रविवार सुबह सीएम अखिलेश यादव चाचा रामगोपाल यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच मंथन चलता रहा। इसके बाद सीएम इटावा में चाचा राजपाल सिंह यादव, चाची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, फूफा एवं ब्लाक प्रमुख डा अजंट सिंह यादव तथा बुआ कमला देवी से मिलने गए।
फई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर आम जनता से मिले।  रविवार शामकरीब 4 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे। इटावा स्थित अपने आवास पर कुछ देर रुकने के बाद उनका काफिला सैफई पहुंचा। उनके सैफई पहुंचने से पहले ही सीएम अखिलेश यादव लखनऊ के लिए उड़ चुके थे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सैफई से इटावा आ गए। यहां वे बाजार में बगैर किसी तामझाम के घूमे। वहां परिचितों का हाल चाल लिया। सोमवार सुबह वे दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन

सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। इसके बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। शिवपाल सिंह ने अपने बहनोई डा अजंट सिंह यादव से भी फ्रेेंड्स कालोनी जाकर मुलाकात की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें