फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साइबर ठगी के सरगना मुकुल ने बंद किया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये ठगने वाले साइबर गिरोह के सरगना मुकुल चौबे की तलाश में टीमें प्रतापगढ़ व झांसी भी भेजी गईं हैं। वहीं, मुकुल के तार पीएफ घोटाले से जुड़े एक पत्रकार से भी जोड़े जा रहे हैं। साइबर थाना पुलिस के मुताबिक दो दिन से मुकुल का फोन बंद है इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वरूपनगर निवासी डॉक्टर योगेश चंद्र मिश्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 48 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों वासू, आतिश और कंचन प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मूल रूप से झांसी निवासी मुकुल चौबे है। मुकुल का नाम पहले भी 2021 में केस्को के पीएफ घोटाले में चर्चा में आया था। 30 अगस्त 2021 को रानीघाट पुराना कानपुर निवासी केस्को में संविदाकर्मी अजय सिंह ने कर्नलगंज थाने में गांधी नगर निवासी मुकुल चौबे और उसके सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोप था कि मुकुल ने ईपीएफ निकलवाने का लालच देकर कर्मचारियों के पीएफ खाते से उनके मूल खाते अलग कर लाखों का गबन किया था। बुधवार को पकड़े गए साइबर ठग प्रतापगढ़ में कार्यालय बनाकर ठगी की रकम बोगस फर्म के खाते में जमा कराते थे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि साइबर ठगी के तार उन लोगों से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं, जिनके नाम मुकुल के साथ पीएफ घोटाले में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें