फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल में दवाओं के साथ व्यायाम भी करता था मुख्तार, जांच के दौरान तैयार किया जा रहा माफिया का हेल्थ डोजियर

Mon, 01 Apr 2024 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

दूसरी बार मुख्तार जब से मंडलीय कारागार आया था तो उसे आठ से 10 बीमारियां थी। मुख्तार दवा के साथ फिजियोथेरेपी और व्यायाम भी करता था। कहीं 63 की उम्र में क्षमता से अधिक व्यायाम तो किसी समस्या का कारण नहीं बना। इसका पता किया जाएगा।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी का हेल्थ डोजियर भी तैयार किया जा रहा है। इसमें मुख्तार को कौन-कौन सी बीमारियां थीं। किन डॉक्टरों को कब-कब दिखाया। कौन-कौन सी दवाएं चल रहीं थी इसकी भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दूसरी बार मुख्तार जब से मंडलीय कारागार आया था, उसे आठ से 10 बीमारियां थी।

विज्ञापन


प्रमुख बीमारियों में उच्च रक्तचाप, कोरोनरी धमनी रोग, डायबिटिक मेलिटस, पीआईवीडी, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, स्लीप एप्निया, डिप्रेशन, स्किन एलर्जी, पीठ दर्द का स्पष्ट उल्लेख है। पंजाब के रूपनगर जेल डॉक्टर ने इन बीमारियाें का जिक्र किया था। दवा के साथ फिजियोथेरेपी और व्यायाम कराने का जिक्र था। वह जेल में कब और कितना व्यायाम करता था, यह भी देखा जाएगा।

कहीं 63 की उम्र में क्षमता से अधिक व्यायाम तो किसी समस्या का कारण नहीं बना। इसका पता किया जाएगा। मुख्तार को बांदा जेल में सात अप्रैल 2021 में लाया गया था। इसके बाद उसे पीजीआई लखनऊ व तीन बार बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचनामे के लिए जनपद से कोई नहीं आया आगे
भले ही मुख्तार को दफनाए जाने के वक्त हजारों की भीड़ थी, लेकिन जब उसे मौत के बाद पंचनामे के लिए पांच लोगों की जरुरत पड़ी तो उसका कोई मददगार नहीं था। अंसारी के पंचनामे को उसके बेटे उमर, भतीजे, अधिवक्ता ने हस्ताक्षर करे। पोस्टमार्टम हाउस में सदर तहसीलदार राधेश्याम सिंह और एसआई दान बहादुर पाल ने भरवाया था।उमर अंसारी ने पंचनामे में हस्ताक्षर करते हुए एक टिप्पणी भी दर्ज कर दी जिसमें उसने लिखा था कि यह स्वाभाविक मृत्यु नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें