फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Jan 2018 09:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन
बसपा के बाहुबली ‌व‌िधायक मुख्तार अंसारी काे बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा है, उनकी पत्नी अफसा अंसारी उनसे मिलने गई हुई थीं तभी बातचीत के दौरान मुख्तार काे हार्ट अटैक अाता हुआ देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक अा गया। मुख्तार कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे।
विज्ञापन



दिल का दौरा पड़ने पर दाेनाें काे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था पर हालत ब‌िगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर द‌िया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी जेल में सजा काट रहे हैं।

 

इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अानन फानन में उनके करीब‌ियाें ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया लेक‌िन दाेनाे की हालत में काेई सुधार नजर ना अाने के बाद लखनऊ रेफर कर द‌िया गया है। डाॅ केएल पांडेय ने बताया क‌ि दाेनाें के सीने में दर्द उठा था।

ज‌िसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मुख्तार अंसारी के डाॅक्टर ने बताया क‌ि वाे शुगर अाैर बीपी के भी मरीज हैं। उनके सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में दरवाजा बंद कर मीड‌िया काे बाहर कर द‌िया है। सूत्राें की माने ताे दाेनाें काे गंभीर चाेटें भी अाई हैं। 

विज्ञापन


अंसारी साढ़े 8 महीने से बांदा जेल में बंद हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ व आसपास की ही किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा विधानसभा सत्र को देखते हुए किया जाने वाला कदम था। बाहुबली विधायक को इससे पहले उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। यहीं से उन्हें हर रोज विधानसभा पहुंचाने का प्रबंध किया गया था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें