फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: आधी रात बांदा जेल में छापा, अचानक पहुंचे डीएम और एसपी, मुख्तार की बैरक की ली तलाशी

Wed, 01 Mar 2023 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जेल में देर रात को डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान पूर्वांचल के डॉन माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी ली गई। साथ ही, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और मुलाकाती रजिस्टर को भी देखा।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में मंगलवार की देर रात डीएम दीपा रंजन और एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापे से हड़कंप मच गया। इसी जेल में पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। करीब दो घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही बैरकों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी बांदा में है व बेटा अब्बास पड़ोसी जनपद चित्रकूट जेल में बंद था। मुख्तार अंसारी के करीबी व बेटे अब्बास को मदद पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को दो दिन पहले एसटीएफ ने हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए साथ ले गई थी।
पिछले दिनों चित्रकूट जेल अधिकारियों की छापेमारी में अब्बास की पत्नी मिली थी। जो कई दिनों से अवैध तरीके से जेल में रह रही थी। जिसके पास मोबाइल आदि बरामद हुए थे। पुलिस को शक है कि अब्बास मोबाइल के जरिए गवाहों को धमका रहा था। इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन

जो बनेगा माफिया, मिट्टी में मिला दिया जाएगा
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी माफिया होगा उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। शासन के सख्त रूख को देखते हुए यहां के अधिकारी चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं। मंगलवार की आधी रात जिलाधिकारी दीपा रंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन जिला जेल पहुंचे।

मुख्तार से मिलने वालों की सीसीटीवी फुटेज देखी
पुलिस ने मुख्तार अंसारी सहित एक-एक बैरक की तलाशी ली। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया गया। मुख्तार से मिलने जुलने वालों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जेल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।

चौबीस घंटे निगरानी के आदेश
संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल जानकारी दी जाए। सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा की चौबीस घंटे निगरानी की जाए। बंदियों से मुलाकात करने वालों का ठीक प्रकार से सत्यापन किया जाए। संतुष्टि के बाद ही उसे मुलाकात की इजाजत दी जाए। मुख्तार से मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन

नहीं बरामद हुई संदिग्ध वस्तुएं
एसपी ने कहा कि जेल का औचक निरीक्षण था। सुरक्षा की समीक्षा की गई। हालांकि जेल में किसी तरह संदिग्ध और आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिर भी सुरक्षा में सख्ती बरतने को कहा गया है। साथ ही, जेल अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें