फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पांचवीं बार मुकेश जिला पंचायत के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 07 Apr 2021 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

- जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सुरसा चतुर्थ से निर्वाचित
- दो दावेदारों ने बुधवार को वापस ले लिया नामांकन
विज्ञापन
मुकेश जिला पंचायत के लिए निर्विरोध निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुन लिया गया है। उनका निर्वाचन सुरसा चतुर्थ क्षेत्र से हुआ है। वे लगातार पांचवीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत की 72 सीटों में से सिर्फ एक पर ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब जिला पंचायत की 71 सीटों के लिए ही मतदान होगा।
विज्ञापन


कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के छोटे भाई जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को भाजपा ने सुरसा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान इस क्षेत्र से मुकेश अग्रवाल समेत छह दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो प्रत्याशियों के प्रस्तावकों ने शपथ पत्र देकर खुद को प्रक्रिया से अलग बता दिया था, जबकि एक प्रत्याशी का अदेयता प्रमाण पत्र नहीं लगा था। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जब इसकी पड़ताल कराई तो पत चला कि यह प्रत्याशी जिला पंचायत का बकायेदार है।
विज्ञापन


तब उक्त तीनों नामांकन खारिज कर दिए गए थे। बुधवार को शिवदास और उदय प्रकाश ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। ऐसे में सुरसा चतुर्थ क्षेत्र से एक ही नामांकन होने के कारण मुकेश अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। मुकेश अग्रवाल वर्ष 2000, 2005, 2010 और 2015 में भी निर्विरोध ही जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।

बुधवार को निर्वाचन के बाद मुकेश अग्रवाल समर्थकों के साथ भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे और प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी प्रकाश पाल से मुलाकात की। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा का भी आभार जताया। मुकेश अग्रवाल के निर्वाचन पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें