फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईईटी में होगी एमटेक की पढ़ाई

Fri, 02 Dec 2016 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) कानपुर यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की भी पढ़ाई कराई जाएगी। इसकी मंजूरी बोर्ड ऑफ स्टडीज से मिल गई है। 28 नवंबर को कमेटी गठित करके एमटेक का कोर्स डिजाइन कराया जा रहा है। पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2017-18 से शुरू हो जाएगी। अभी यहां बीटेक, एमसीए और एमएससी की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


यूआईईटी में एमटेक की पढ़ाई का खाका पहली बार तैयार किया गया है। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में एमटेक का कोर्स शुरू किया जाएगा। कोर्स डिजाइन करने वाली कमेटी की कनवीनर डॉ. अर्पिता यादव हैं। प्रो. नंदलाल, डॉ. आरएन कटियार और डॉ. मनीष कुमार गुप्ता सदस्य हैं। आईईटी लखनऊ और एचबीटीयू के एक-एक प्रोफेसर को कोर्स कंटेंट बनाना हैं। एमटेक का कोर्स लांच होने के बाद शैक्षिक, शोध की गुणवत्ता में सुधार होगा। इंजीनियरिंग में पीएचडी कराने का विकल्प भी खुल जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें