फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोडवेज में एमएसटी बनेगी, ऑनलाइन भी करा सकेंगे रिचार्ज

Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट एमएसटी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे प्रत्येक महीने रिन्यू कराने के बजाए रीचार्ज कराना होगा। इससे नौकरी पेशा करने वालों और छात्र-छात्राओं का सफर आसान होगा। ऑनलाइन एमएसटी बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में परिवहन निगम के बेड़े में 36 बसों का संचालन होता हैं। इनमें 10 फीसदी बसों को जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनता बस सेवा के नाम से चलाया जाएगा। इन बसों में सामान्य बसों के सापेक्ष 20 फीसदी कम किराया लगेगा। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। वहीं, अब एमएसटी के लिए विभाग की खिड़की पर लंबी लाइन लगाने से मुक्ति मिलने वाली है।
वर्तमान में आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र और फोटो देने के बाद ही ऑफलाइन एमएसटी बनती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एमएसटी कार्ड बनवा सकते हैं। इसी पर रिन्यूवल की भी सुविधा रहेगी, साथ ही रिचार्ज भी कराने की व्यवस्था दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो. अशफाक ने बताया कि ऑनलाइन एमएसटी बनाने के निर्देश आए हैं। जल्द ही व्यवस्था को बस अड्डे से भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

.................
अलग-अलग जारी होंगे कार्ड
परिवहन निगम ने आम यात्रियों व छात्रों के लिए अलग-अलग एमएसटी कार्ड जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार छात्र मंथली सीजनल टिकट (एमएसटी) कार्ड पर सफर कर सकेंगे। छात्र को पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त सामान्य एमएसटी भी बनेगी। इसके लिए अधिकतम किलोमीटर की यात्रा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें