फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेयर पर सांसद का पलटवार, बोले- मेरा बेटा किसी बैठक में नहीं जाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय के सांसद के पुत्र संग काम करने, भाई के आफिस में बैठक के आरोप पर सोमवार को रमेश अवस्थी ने पलटवार किया। सांसद ने कहा कि उनका बेटा या भाई किसी प्रशासनिक बैठक में न तो भाग लेता है और न ही मैं इजाजत देता हूं। विधायक के भाई पत्रकारिता करते हैं, उनका भी प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय ने 27 सितंबर को प्रेस काॅन्फ्रेंस में अपने बेटे अमित पांडेय बंटी का बचाव करते हुए आरोप लगाया था कि सांसद और विधायक परिवार के साथ काम करते हैं। सांसद का भाई आफिस में बैठता है। विधायकों के भाई और बेटे भी साथ काम करते हैं। वायरल वीडियो में सांसद ने कहा कि हर व्यक्ति के बच्चे को अपने घर पर काम करने का अधिकार है। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। राजनीति में काम बहुत होता है तो परिवार के लोग हाथ बंटाते हैं। मंगल भवन समिति भंग होने पर सांसद ने कहा कि शिकायत पर प्रशासन ने जांच का फैसला लिया, उनका नगर निगम से लेना-देना नहीं है। नगर निगम में जो भी हो रहा है, उसे महापौर, नगर आयुक्त देख रहे हैं। उम्मीद जताई की सबका निवारण जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें