बुंदेलखंड के बक्सवाहा जंगल में हीरा खदान पर एमपी हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बक्सवाहा जंगल को बचाने के मामले में एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। बक्सवाहा जंगल को बचाने के लिए कई महीनों से स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे थे।