फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए सीएम तो सांसद ने बांटी राहत सामग्री, इंतजार के बाद योगी के न आने की चेहरों पर दिखी निराशा

Sun, 22 Sep 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चकरनगर क्षेत्र के भदौरियन का पुरवा में बनाए गए अस्थायी बाढ़ राहत शिविर में नहीं आ पाए। मुख्यमंत्री के न आने से घंटे तेज धूप में इंतजार करने वाले पीड़ितों और आसपास जिलों से फरियाद लेकर आए लोगों में निराशा हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के न आने पर सांसद रामशंकर कठेरिया और विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। चंबल, यमुना और क्वारी नदियों में बाढ़ से चकरनगर व सदर तहसील के करीब 75 गांव व मजरे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचने के साथ फसलों तो लगभग पूरी तरफ बर्बाद हो गई हैं।

 
विज्ञापन

सीएम योगी के न आने की उदासी लाेगों के चेहरों पर दिखी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ से नुकसान का सर्वे करने और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने आने वाले थे। इसके लिए हनुमंतपुरा चौराहे से करीब दो किलोमीटर दूर भदौरियन का पुरवा में अस्थाई बाढ़ राहत शिविर लगाया गया। यहां मुख्यमंत्री पीड़ितों को संबोधित भी करने वाले थे।

बाढ़ पीड़ितों के साथ आसपास और दूसरे जिलों के फरियाद लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। करीब साढ़े तीन बजे जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मंच से बताया कि आगरा में मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर नहीं आ पा रहा है। इससे उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

इसके बाद सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद सरिता भदौरिया और विधायक सावित्री कठेरिया ने 15 बाढ़ प्रभावितों को मंच पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें