टीबी के मरीजों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य।
- फोटो : संवाद
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित क्षय रोग विभाग में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को टीबी रोग से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने 40 टीबी रोगियों को गोद लिया और उन्हें पौष्टिक आहार पोटली वितरित की।
जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शहर में 19,625 टीबी मरीज हैं। अब तक 12,000 मरीजों को पोटली दी गई है। सोमवार को 40 और मरीजों को पोटली वितरित की गई। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। कहा कि लोग बीमारी छिपाएं नहीं। समय से अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। यहां पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, उपेंद्र शुक्ला, शिवांग मिश्रा, अभिनव तिवारी आदि रहे।