फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाजे में शामिल होने जा रहे थे, खाईं में गिरी कार, मां-बेटे, रिश्तेदार की मौत

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-सफारी पलटकर खाईं में गिरी, मां-बेटे, रिश्तेदार की मौत
-जनाजे में शामिल होने फतेहपुर से बांदा आ रहे थे
-हादसे में छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
 
विज्ञापन
1 of 4
बांदा में घटनास्थल पर पानी में डूबी सफारी कार, हादसे में मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
जनाजे में शामिल होने के लिए बुधवार को फतेहपुर के कोट से आ रहे रिश्तेदारों की सफारी कार विषखापर को कुचलने से बचाने की कोेशिश में स्टेयरिंग फेल होने पर सड़क किनारे पानी भरी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे और एक रिश्तेदार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए।बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
हादसे के बाद मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बांदा शहर के गूलरनाका निवासी अजीजुर्रहमान के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने फतेहपुर जनपद के खखेरू थानांतर्गत कोट गांव से सफारी कार से रिश्तेदार बांदा आ रहे थे। दांदौ घाट में यमुना नदी पार करके कमासिन होते हुए सफारी कार दोपहर करीब 1 बजे बबेरू थाना क्षेत्र के सोनहुला संपर्क मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच सड़क पर सफारी के सामने विषखापर आ गया। उसे बचाने के लिए सफारी ड्राइवर सिगबतउल्ला ने स्टेयरिंग घुमाकर कार किनारे से निकालनी चाही तो स्टेयरिंग फेल हो गई। कार सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ को तोड़ती हुई कई फिट गहरी खाई में गिर गई। कार के उलटी गिरने से उसमें पानी भर गया।    

 
विज्ञापन

3 of 4
हादसे में मां बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
सफारी पर सवार बलीगुज्जमां (45) पुत्र बदीउज्जमां और उसकी मां असगरून निसां (65) पत्नी बदीउज्जमां और इसी परिवार की महिला शिफकतुन निसां (62) पत्नी शफीकुज्जमां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनके अलावा मुसर्रत अली (38) पुत्र फरहद अली, नसीमुन निसां (65) पत्नी कबीर अहमद और कार चालक सिगबतउल्ला (55) पुत्र रहमत उल्ला तथा तौहीद फातिमा (64)  पत्नी अतहर खां, हिफाजत अली  (48) पुत्र शराफत अली, आदिल हसन  (45) पुत्र अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस और आसपास के लोगों ने शवों और घायलों को पानी में डूबी कार से बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी भेजा और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। खबर मिलते ही बांदा से उनके रिश्तेदार और डीसीए सचिव वासिफ जमां खां तथा युवा कांग्रेस के प्रांतीय नेता कुतैबा जमां खां व अन्य परिजन भी बबेरू पहुंच गए।  
तीनों मृतक फतेहपुर जनपद के खखेरू थानांतर्गत कोट गांव के रहने वाले थे। घायलों में तौहीद फातिमा पड़ोसी गांव रहमतपुर की रहने वाली हैं और अन्य घायल कोट गांव के हैं। हिफाजत व आदिल हसन को बबेरू सीएचसी में भरती कर लिया गया और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल में घायलों को देखने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
 
विज्ञापन

4 of 4
जिला अस्पताल में घायल महिला को एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन।  - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह फतेहपुर में उठेंगे तीनों जनाजे
ननिहाल में हुई मौत के साथ तीन जानें और चली गईं। एक साथ दो घरानों में कोहराम मच गया। खानदानियों को दो अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कारों में शामिल होना पड़ा। बांदा शहर के गूलरनाका निवासी अजीजुर्रहमान की बुधवार को सुबह मृत्यु हो गई। वह रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उन्हीं के जनाजे में शामिल होने के लिए कोट (फतेहपुर) गांव से उनके रिश्तेदार आ रहे थे। रास्ते में सड़क हादसा हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। बुधवार को देर शाम बांदा में अजीजुर्रहमान के जनाजे में शामिल होने के बाद खानदानी और अन्य परिचित लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। वहां कोट गांव में गुरुवार को सुबह तीनों के जनाजे में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें