फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी बनी बेटी के 'जिस्म की सौदागर', प्रेमी संग मिलकर किया 'गंदा काम', आरोपी की ये चौकाने वाली बातें

Mon, 06 Aug 2018 01:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आरोपी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का सौदा कर दिया। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आए। एक ओर पीड़ित लड़की जिस शख्स पर खरीदने का आरोप लगा रही है उस आरोपी ने एक अलग ही कहानी पुलिस को साक्ष्यों के साथ सुना दी है।
विज्ञापन

 
कछौना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्रनगर निवासी एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपनी विधवा पुत्री को 50 हजार रुपए में बेच दिया। गुरुवार को किसी तरह उसकी बेटी ने मोबाइल पर डीएम पुलकित खरे को मां द्वारा बेचे जाने और खरीददार द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना दी। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और सीओ संडीला को मौके पर भेजा। 

युवती की तहरीर पर मां समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है

डेमो पिक
मौके से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। खरीददार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती की तहरीर पर मां समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के महेंद्रनगर निवासी मोनिका (काल्पनिक नाम) की शादी  2010 में उन्नाव के सुरेश  के साथ हुई थी। मोनिका का पति मध्यप्रदेश में एक सरकारी महकमें में तैनात था और साल 2017 में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मोनिका अपने मायके में रहने लगी।

मोनिका का आरोप है कि फरवरी 2018 में उसकी मां ने अपने प्रेमी अवधेश पांडेय निवासी शेखवापुर के साथ मिलकर उसे कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बेरुआ निवासी सुखवीर यादव के हाथ 50 हजार रुपए में बेच दिया। तब से वह सुखवीर यादव के पास ही बंधक थी। गुरुवार को उसने डीएम पुलकित खरे को फोन कर जानकारी दी कि मां ने 50 हजार रुपए में बेच दिया है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। डीएम ने एसडीएम संडीला उदयभान और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर को बेरुआ भेजा।
विज्ञापन

उसने कहा कि इसी के चलते वह उसको छोडना चाहती है

डेमो पिक
बेरुआ में सुखवीर यादव सहित मोनिका को बरामद कर लिया गया। कछौना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मोनिका की तहरीर पर मां, उसके प्रेमी अवधेश पांडेय, सुखवीर यादव, उसके पिता बाबूराम यादव, भाई रामनरेश यादव के अलावा करीबी रिश्तेदार ओदरा खजुरिया निवासी श्रीपाल यादव और रामपाल यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
बंधक बनाकर रखे जाने, जालसाजी किए, दुष्कर्म किए जाने, मारपीट किए जाने की धाराएं लगाई गई हैं। उधर दूसरी ओर आरोपी का कहना है कि उसने 50 हजार रुपए मोनिका की मां को दिए थे, लेकिन मोनिका सहमति से कोर्ट मैरिज के बाद उसके साथ आई थी। उसने कहा कि मोनिका का प्रेम संबंध अवधेश पांडेय के एक करीबी रिश्तेदार से है और इसी के चलते वह  उसको छोडना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें