फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन तो लूट ले गए पर सीओ की मां ने सिखाया ऐसा सबक कि 'लुटेरे चाह कर भी भुला न पाएंगे'

Thu, 14 Jun 2018 11:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लूट का शिकार हुईं सीओ की मां कल्पना पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के बर्रा में गुरुवार पड़ोसन संग मॉर्निंग वॉक पर निकलीं सीओ की मां से बाइक सवार दो लुटेरे चेन लूटने लगे। वह लुटेरों से भिड़ गईं। कुछ देर तक सड़क पर संघर्ष चला, लेकिन लुटेरे धक्का देकर चेन लूट ले गए। सड़क पर गिरने से उन्हें मामूली चोट आईं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जरौली फेस-टू निवासी सीओ राहुल पांडेय बस्ती के हड़िया जिले में तैनात हैं। यहां उनके आर्मी से रिटायर्ड पिता दयाशंकर और मां कल्पना रहती हैं। गुरुवार सुबह पौने 7 बजे सीओ की मां कल्पना पड़ोसन गोल्डी के साथ मॉर्निंगवॉक पर निकली थीं।

उन्होंने बताया कि घर से पांच सौ मीटर दूर काले रंग की अपाचे सवार लुटेरे ने गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने लुटेरों का हाथ पकड़ लिया। हाथ छुड़ाने के लिए लुटेरे ने हाथापाई की। उन्होेंने भी कई तमाचे लुटेरे को जड़े। पड़ोसन के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो लुटेरे ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


उनके गिरते ही लुटेरे ने गले से चेन तोड़ ली और फत्तेपुर गांव की ओर भाग निकले। कल्पना के मुताबिक दोनों युवक कम उम्र थे। उन्होंने चेहरे पर कुछ नहीं बांध रखा था। सामने आने पर पहचान सकती हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लुटेरों की बाइक का नंबर हाथ लगा है, जिसके जरिए धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें