फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बेहोशी हालत में पड़ोसी गांव के सड़क किनारे आम के बाग में पड़ी मिली। सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा को पड़ोसी गांव बरझाला निवासी एक किशोर कहीं ले गया।
छात्रा की मां ने सोमवार सुबह किशोर के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार देर शाम बरझाला गांव के पास ग्रामीणों को सड़क किनारे आम के बाग में छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की मदद से छात्रा को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टर ने छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।