फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस मां ने दो बच्चों संग खुद को लगाई आग

Sun, 09 Apr 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गांव का मामला
- यहां मायके में रह रही थी महिला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये मां बेहद बेबस और लाचार रही होगी तभी इसने यह कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस इसे आत्महत्या का केस मानकर जांच कर रही है। जैसा कि हमें पता चला है पुलिस ने भी अपनी जांच में महिला की मौत का कारण डिप्रेशन तो बताया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गलाथा गांव में ननकई निषाद की बेटी सुनैना (30) की शादी 7 साल पहले बांदा जिले के पलानी में बड़ागांव निवासी राजकुमार से हुई थी। राजकुमार गुजरात में नौकरी करता है। ननकई ने बताया कि सुनैना दो बच्चों आरती 3 साल अनुज 6 माह के साथ गलाथा गांव में रहती थी। यहां दो बीघे फसल की देख रेख का जिम्मा उसके पास था जबकि वह लोग नदी पार रामघाट बेरी नारा में रहते हैं।

चार पांच माह के अंतराल पर मिला करते थे। इधर प्रत्यक्षदर्शी गलाथा के प्रधान रघुवंश सिंह यादव ने बताया कि सुबह सुनैना का भाई राजेश आया और उसने बताया कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है और भीतर से जलने की बदबू आ रही है। इस पर वह कई लोगों के साथ पहुंचे लोहे का दरवाजा होने के नाते पुलिस को भी सूचना दी गई दरवाजा तोड़ा गया तो महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पिता ननकई ने बताया कि सुनैना की पति से भी कम बनती थी हलाकि गांव में ससुर का किसी और से झगड़ा होने के नाते सुनैना को यहां भेज दिया गया था। पति यहां आता जाता रहता था। दूसरी ओर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी उमेश कुमार सिंह ने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद बताया कि पुलिस दो तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि खुदकुशी की बात लगभग प्रमाणित हो चुकी है।

महिला अपनी मां का मोबाइल यूज़ करती थी उसकी सीडीआर निकलवाई जा रही है। पति से संबंध और गांव में किसी के झगड़े दोनों बिंदुओं पर जांच होगी। फिलहाल माना जा रहा है कि डिप्रेशन में सुनैना ने यह कदम उठाया है वह यहां रह कर भी ना मायके के साथ थी और न ससुराल के। बता दें कि नदी के कटान की वजह से गला था और बेरी नारी के बीच की दूरी 16 किलोमीटर की हो गई है लोगों को घूम कर जाना पड़ता है जबकि सीधी दूरी मात्र 5 किलोमीटर हुआ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें