फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, शव अस्पताल में रख परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Dec 2019 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तिर्वा में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को संचालक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

कोतवाली के कटरा बहसार गांव निवासी बादाम सिंह की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी को मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। जिसे देख उसके परिजन घबरा गए। उन लोगों ने गांव की आशा बहू खिताबी देवी से संपर्क किया। प्रसूता के घर पहुंची आशा ने प्रसूता को अस्पताल ले चलने की सलाह दी। प्रसूता को तिर्वा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी वाहन से उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। करीब 24 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। बुधवार देर रात पिंकी को लेबर रूम में ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होते ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई।
 
डॉक्टरों ने उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। जैसे ही परिजन उसे गेट से निकाल कर सड़क पर लाए तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने जच्चा-बच्चा का शव अस्पताल परिसर में रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि डाक्टरों की लापरवाही कारण जच्चा बच्चा की मौत हुई है, जब दोनों की मौत हो गई तो अस्पताल कर्मियों ने रेफर कर शवों को अस्पताल के बाहर निकाल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। बादाम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
 
कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जब प्रसूता सीएचसी आई थी तो उसे रक्तस्राव हो रहा था। हालत गंभीर देखकर उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें