फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमराज बनी एचटी लाइन ने खींची मां-बेटे की रूह

Wed, 14 Sep 2016 03:14 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेत में करंट खाकर बुरी तरह झुलस चुके मां-बेटे के शव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के गाजीपुर थाना इलाके में एचटी लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। इस पर बौखलाए ग्रामीणों ने बैरिकेटिंग कर पुलिस को गांव के बाहर ही रोक दिया है। गांव वाले जे ई पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गढ़ी गांव निवासी भोला की पत्नी रामरती (45) व बेटा कामता (27) सुबह हरा चारा काटने खेत गए थे। लौटते समय कामता के सिर पर रखा चारा लटक रहे तार को छू गया। मां ने सोचा बेटे को धक्का देकर उसे बचा लूं। धक्का देते ही मां भी तार की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुई है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि वे कई बार लटकते तार को ऊपर करने के लिए बिजली विभागकर्मियों को कह चुके थे, लेकिन किसी ने इसकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें