फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी में मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर में भाजपा प्रत्याशी की जीत के कार्यक्रम में शामिल होने गए प्रॉपर्टी डीलर के किराये के मकान में चोरी करने के आरोप में मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहने बरामद हुए हैं। आवास विकास-तीन निवासी प्रॉपर्टी डीलर संजय कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बिठूर में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। उनकी पत्नी सीमा बेटी मिष्ठी के साथ बाजार गई थीं। घर खाली देख चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से पांच जोड़ी पायल, सोने की दो अंगूठियां, एक चेन, बेदी, मंगलसूत्र और नाक की दो बालियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने सोमवार को एल्डिको सोसायटी के पीछे जवाहरपुरम के पास से कल्याणपुर नया शिवली रोड निवासी आशीष बाजपेई उर्फ बबलू और उसकी मां आशा को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें