कानपुर। रेलवे ट्रैक पार करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्रवाई में कानपुर सेंट्रल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में तीसरे स्थान पर रहा। एक जनवरी से 15 अक्तूबर 2026 तक कानपुर सेंट्रल पर ट्रैक पार करने के आरोप में 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कानपुर अनवरगंज में 65 लोगों पर कार्रवाई की गई। यह आकड़े प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी किए गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज, सबवे या निर्धारित सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। संवाद