यूपी के फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एलई गांव की रहने वाली राजरानी (40) पत्नी सुरेश व उसकी बेटी पूजा (18) ने गुरुवार सुबह बड़े भीट बाबा देवस्थान के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
इस घटना से क्षत्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सुरेश पल्लेदारी का काम करता है। उसने बताया कि पत्नी और बेटी ने किसी बात से नाराज होकर यह कदम उठाया है।