फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आम तोड़ने पर मां और बेटी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

Fri, 19 Jun 2020 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आम तोड़ने पर मां बेटी को बेरहमी से पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के कटिघरा गांव में आम तोड़ने के विवाद में गांव के लोगों ने मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने शांतिभंग में मामला निपटा दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


कटिघरा गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी रामचंद्र ने बताया कि 15 जून को गांव के राजू दुबे, किशोर दुबे पुत्रगण नाथूलाल एवं आलोक दुबे, छोटू दुबे पुत्र राजू दुबे के साथ पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। ऊषा का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। बचाने आठ बेटी आकांक्षा को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया था।

उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर खानापूरी कर दी। इसके बाद महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक हमलावर को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


धमकी देने की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, ऊषा देवी ने बताया कि पति के पास करीब 25 बीघा जमीन है। उनकी छह बेटियां है जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के लोग जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से आए दिन परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें