फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छेड़छाड़ की शिकायत पर मां-बेटी को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल प्रबंधन से करने पर शोहदे ने परिजन और साथियों संग मिलकर छात्रा के घर में घुसकर उसे पीटा। बचाव में आई मां को भी नहीं छोड़ा। घटना सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
विज्ञापन

शिवली रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी एक स्कूल की छात्रा है। वहां पढ़ने वाली एक छात्रा का भाई और उसके साथी स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। इससे नाराज होकर सहपाठी छात्रा ने स्कूल में बेटी से झगड़ गई। बेटी घर आई तो छात्रा अपने भाई, मां और तीन-चार युवक के साथ घर में घुस आए और मारपीट की। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जांच में दोनों छात्राओं के बीच स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसे लेकर एक पक्ष बातचीत करने के लिए दूसरे पक्ष के घर पर गया था। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें