फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मां-बेटी ने अस्पताल में एक युवक को पीटा...मचा हंगामा, आरोप- शादी टूटने के बाद भी कर रहा है परेशान

Wed, 01 May 2024 12:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: 50 शैया जिला अस्पताल में मां-बेटी के द्वारा युवक को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां कह रही थी कि युवक से उसकी बेटी की शादी तय हुई थी। उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर शादी टूट गई। अब युवक बेटी के मोबाइल पर फोन करके गलत हरकतें कर रहा है।
विज्ञापन
50 शैया जिला अस्पताल के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में 50 शैया जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक मां-बेटी ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाते हुए युवक की करतूतें भी भीड़ को बताई। लगभग एक घंटे तक यह मामला चला। अस्पताल के गेट पर भीड़ जुटी रही। किसी तरह लोगों के समझाने पर मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब एक मां व उसकी बेटी अस्पताल पहुंचे, जहां जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां आउटसोर्सिंग कंपनी के ठेकेदार पर संगीन आरोप लगाए। मां कह रही थी कि युवक से उसकी बेटी की शादी तय हुई थी। उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर शादी टूट गई। अब युवक बेटी के मोबाइल पर फोन करके गलत हरकतें कर रहा है
जबरन शादी का दबाव बना रहा है। मामले को लेकर युवती ने युवक को खूब धुना। इस दौरान कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद किसी तरह युवक को मौके से भगा दिया गया। कुछ देर तक मां-बेटी चिल्लाती रहीं। यह हंगामा लगभग दो घंटे चलता रहा। किसी तरह मामला शांत हो सका। वहीं, मारपीट व मां-बेटी के चिल्लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें