फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्मी के साथ ही कटखने हो रहे बंदर व कुत्ते, बढ़े काटने के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। इन दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। ऐसे में दोपहर की चटक धूप व प्यास से मवेशी व पशु पक्षी बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में गली मोहल्लों में घूमने वाले कुत्ते व बंदर आते-जाते लोगों पर हमला कर काटने को दौड़ रहे हैं। इसकी वजह से अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों का आंकड़ों रोजाना 100 के पार जा रहा है।
मंगलवार को 50 शैया जिला अस्पताल की ओपीडी में 450 से ज्यादा मरीज पहुंचे। वहीं इससे अलग कुत्ते व बंदरों के काटने के 100 से ज्यादा मामले पहुंचे। जिन्हें चिकित्सीय परामर्श के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। दवा काउंटर के बगल वाले कक्ष में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों का ताता लगा रहा। इंजेक्शन लगवाने वाले ज्यादातर लोगों की जुबान से एक ही बात निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक से कुत्ते व बंदर व हमला करते हुए काट लिया। बता दें कि शहर की गलियों में कुत्तों व बंदरों के झुंड पूरे दिन छांव के लिए इधर से उधर भटकते रहते हैं। यहां पर प्यास बुझाने से लेकर भूख शांत करने के लिए बंदर व कुत्ते लोगों पर हमला बोल दे रहे हैं। 50 शैया जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने बताया कि एंटी रैबीज के रोजाना 100 से ज्यादा से इंजेक्शन लग रहे हैं। शहर के अलावा बीहड़ व ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग अस्पताल में ही इंजेक्शन लगवाने आते हैं। पिछले कुछ दिनों से ये मामले ज्यादा ही बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें