कानपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर मिले। इसके चलते 26 हजार 711 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। सबसे कम फर्जी वोटर आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र में मिले। वहीं, पूरे जिले से 76 हजार 548 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इसमें नए वोटर बनने, दो स्थान से वोटर बने, मृतकों और शादी के बाद युवतियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने और वोटर आईडी की गलतियां सुधारने का काम किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए ने बताया कि जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर हैं। इसके बाद बीएलओ को लगाकर सत्यापन कराया गया था। इस दौरान जिले में सबसे ज्यादा फर्जी वोटर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में मिले।
किस विधानसभा क्षेत्र से हटे कितने नाम
विधानसभा क्षेत्र वोटर
बिल्हौर 5545
बिठूर 7073
कल्याणपुर 5354
गोविंद नगर 10451
सीसामऊ 3791
आर्य नगर 2428
किदवई नगर 7206
कैंट 3349
महाराजपुर 26711
घाटमपुर 4670
-------------------------------------
कुल 76548