फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी पुलिस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय, लिपिक, लेखा) भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 7680 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन केवल 3150 अभ्यर्थी ही शामिल हुए जबकि 4530 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रही। परीक्षा में अजंता की शैलकृत गुफाएं कहां स्थित हैं, हॉफ गर्लफ्रेंड उपन्यास के रचनाकार कौन हैं और करंट अफेयर में 2025 में जारी ई जीरो एफआईआर प्रणाली का प्राथमिक कार्य क्या है जैसे सवाल आए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन और गणित के प्रश्न कुछ कठिन लगे जबकि रीजनिंग और हिंदी के प्रश्न सरल थे। करेंट अफेयर्स का सेक्शन थोड़ा पेचीदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें