फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मतदाता सूची में 60 हजार से अधिक मिले फर्जी मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायत चुनाव से पहले जिले की मतदाता सूची 60 हजार से अधिक संदिग्ध मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जांच कर संभावित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी है। 19 अगस्त से 29 सितंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर मतदाता सूची को सही किया जा रहा है। इसमें फर्जी नामों को सूची से बाहर किया जाएगा। अभी तक हुए पुनरीक्षण कार्य में 316 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार 469 प्रधान, 580 बीडीसी और 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है। 19 अगस्त से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदाताओं से संपर्क कर नाम, पता, उम्र, लिंग आदि की जानकारी एकत्रित कर नाम जोड़ने व हटाने का काम कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से एक सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। इस सूची में किसी ग्राम पंचायत में 100 तो किसी में 200 से अधिक संदिग्ध मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिले की 469 ग्राम पंचायतों करीब 60 हजार संदिग्ध मतदाताओं की सूची मिली है। इनका बीएलओ के माध्यम से सत्यापन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें