फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीक्षा की पूड़ी-छोले खाने से 50 से अधिक बीमार, उल्टी और बुखार की शिकायत, डॉक्टर बोले फूड प्वाइजनिंग

Sat, 22 Feb 2020 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर के फत्तेपुर ग्राम पंचायत के बस्तीपुरवा गांव में शुक्रवार को वरीक्षा कार्यक्रम में पूड़ी-छोले खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। उल्टी और दस्त से पीड़ित सात ग्रामीणों को सीएचसी ककवन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएचसी की टीम ने रात में गांव पहुंचकर दवाएं वितरित कीं। बीमार लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को फत्तेपुर ग्राम पंचायत के बस्तीपुरवा गांव में सुघर सिंह के पुत्र रंजीत कुमार की वरीक्षा थी। दोपहर से पूड़ी-पकवान और मिष्ठान बनाए जा रहे थे।

पूड़ी-छोले खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे। ग्रामीणों ने वाहनों से पीड़ितों को सीएचसी ककवन पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. विकास चंद्र ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से लोगों बीमार पड़े। गांव के जितेंद्र, जैनेंद्र, संतोष कुमार, अजय, गोरेलाल, जयसिंह, जयप्रकाश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें