फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरते हुए होगा नए साल का स्वागत, तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जताई ये आशंका

Tue, 25 Dec 2018 11:22 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

-रात का पारा 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है 
-रविवार रात दो बजे पारा 3.4 पर आ गया 
-इस सप्ताह इसी तरह मौसम रहने की संभावना
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में न्यूनतम पारा रविवार रात दो बजे थोड़ा और कम होकर 3.4 पर आ गया। एक दिन पहले यह 3.6 था। इससे गलन और बढ़ गई है। अधिकतम तापमान (दिन का पारा) भी एक डिग्री नीचे 21 पर आ गया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
यह दिसंबर महीने में सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड बरकरार रहेगी। नए साल का आगाज भी कंपकंपाती सर्दी से होगा। नए साल में रात का पारा 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सोमवार सुबह से उत्तर-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे चल रही थीं। शाम के समय इसकी रफ्तार थोड़ी बढ़ गई जिसकी वजह से ठंडक में भी तेजी आ गई। दोपहर के समय जो तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था, वह शाम के पांच बजे के करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

4 of 5
डेमो पिक
मौसम विज्ञानी नौशाद खान ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में अपना प्रभाव जारी रखेगी। इसलिए 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।  एक दो दिन हल्के बादल भी हो सकते हैं, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान (अनुमानित)
25 को- 3 डिग्री
26 को- 3 डिग्री
27 को- 3 डिग्री
28 को- 2 डिग्री
29 को- 2 डिग्री
30 को- 2 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें