फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में उपस्थित से ज्यादा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय परीक्षा-2025 में रविवार को अपेक्षा से कम उपस्थिति दर्ज की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या कम रही जबकि अनुपस्थित रहने वालों का प्रतिशत अधिक देखा गया। परीक्षा के लिए 13291 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 6378 उपस्थित और 6913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पेपर किसी के लिए सामान्य तो किसी के लिए कठिन रहा।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। सूत्रों के अनुसार, भीषण गर्मी, दूरदराज से आने की समस्या और परिवहन की सीमित सुविधाएं अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने की प्रमुख वजह रही। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र शहर से काफी दूर थे जिससे समय पर पहुंचना मुश्किल हुआ। परीक्षा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब और कहां हुआ, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन हैं जैसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें