फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारी बारिश में सड़क बनी तालाब; बिनगवां मौरंग मंडी में बाइक समेत डूबा युवक, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 17 Aug 2026 11:58 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: वार्ड 87 के अंतर्गत बिनगवां मौरंग मंडी में सड़क की बदहाली और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हमीरपुर गल्लामंडी हाईवे से अंदर जाने वाला प्रमुख मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। इसी पानी में बाइक सवार एक युवक बाइक समेत गिरकर डूबने लगा।
विज्ञापन
Morang Mandi, Waterlogging - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक शहर कानपुर में नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। कानपुर के वार्ड-87 के अंतर्गत आने वाली बिनगवा मौरंग मंडी इन दिनों बदहाली के चरम पर है। हमीरपुर-गल्लामंडी मुख्य हाईवे से अंदर की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

जलभराव और गड्ढों के कारण यह सड़क अब किसी तालाब में तब्दील हो चुकी है। हाल ही में इस खतरनाक जलभराव में एक बाइक सवार युवक अचानक डूब गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचा ली।

तालाब में तब्दील हुई सड़क, पानी में समा गई बाइक

स्थानीय लोगों और दुकानदारों के मुताबिक, बिनगवा मौरंग मंडी की इस मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव और गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश और सीवर के ओवरफ्लो होने के कारण यहां सड़क और तालाब में कोई फर्क नजर नहीं आता। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार जब इस रास्ते से गुजर रहा था, तो पानी की गहराई और सड़क के बड़े गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण उसकी बाइक अचानक बीच सड़क पर बने गहरे पानी में जा गिरी।

युवक भी बाइक समेत पानी में डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह पानी में डूब गई और वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल

वार्ड 87 के इस इलाके में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय पार्षदों और संबंधित अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण और जल निकासी की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। सड़कों पर जलभराव और हादसों का यह सिलसिला कब थमेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें