फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुरादाबाद नगर निगम के मुख्य अभियंता ने की पैचवर्क की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुरादाबाद नगर निगम के मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को शहर में हुए पैचवर्क की जांच की। उन्होंने जांच के बारे में जानकारी देने से इन्कार कर दिया। मुख्य अभियंता शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग की ओर से गड्ढा मुक्त अभियान के दौरान किए जा रहे पैचवर्क की गुणवत्ता की जांच दूसरे शहरों के मुख्य अभियंताओं से करा रहा है। कानपुर की जिम्मेदारी मुरादाबाद नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन को सौंपी गई है। उन्होंने शुक्रवार को अशोकनगर चौराहा से कोलाकोला चौराहा होते हुए मरियमपुर चौराहे तक कौशलपुरी, लाजपतनगर, गुमटी नंबर - पांच नगर निगम की तरफ से कराया गया पैचवर्क देखा। इसके बाद साकेतनगर, निरालानगर में गाड़ी रुकवाकर पैचवर्क की गुणवत्ता परखी।
इस दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, जोन-4 के अधिशासी अभियंता नानक चंद, जोन - 3 के प्रभारी अभियंता राजेश कुमार, जोन - 6 के प्रभारी अभियंता आरके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें