फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यकारिणी की हुई मासिक बैठक

Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉक कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को बीआरसी अकबरपुर में हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बच्चों की अपार आईडी न बनने के कारण शिक्षकों को जारी किए जा रहे नोटिस पर विरोध जताया। साथ ही विद्यालयों में सफाईकर्मियों के न आने, शिक्षकों से जबरन गैर-शैक्षणिक कार्य करवाने, विभिन्न मोबाइल एप को थोपे जाने और रोजाना नए-नए पोर्टलों पर रिपोर्टिंग के बढ़ते दबाव पर असंतोष और चिंता व्यक्त की। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि टीईटी के मुद्दे को लेकर संगठन लगातार सरकार के साथ संपर्क में है। शासन से विभागीय टीईटी आयोजित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संगठन आगे भी केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रखेगा।
संचालन कर रहे जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने आश्वस्त किया कि बैठक में सामने आईं समस्याओं का ज्ञापन जल्द ही विभागीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बताया कि जिला कार्यकारिणी से पारित प्रस्ताव के आधार पर अकबरपुर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष के लिए ध्रुव नारायण पांडेय, सुभाष दीक्षित को महामंत्री, संगीता दीक्षित को ब्लॉक अध्यक्ष महिला संगीता दीक्षित व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनुराग गुप्ता का मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां जिला महामंत्री सुनील कुमार सचान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें