फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदर का फैला आतंक, सैंकड़ों को बना चुका शिकार

Sat, 17 Sep 2016 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुस्से की मुद्रा में देखता बंदर
विज्ञापन
नौबस्ता के राजीव नगर में कटखने दो बंदरों का आतंक है। शुक्रवार को एक बंदर ने शारदा इंटर कॉलेज में घुसकर तीन छात्रों को काट लिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उक्त बंदर 100 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। 
विज्ञापन


राजीव नगर में एक महीने से दो बंदर आतंक मचाए हैं। शुक्रवार सुबह  शारदा इंटर कॉलेज में घुसे बंदर ने तीन छात्रों को काट लिया। छात्रों के शोर मचाने पर कर्मचारियों ने लाठी-डंडा लेकर बंदर को कालेज से खदेड़ा। छुट्टी के बाद बंदर फिर आ गया। क्षेत्र के लोगों ने पत्थर मारकर उसे भगाने की कोशिश की।

क्षेत्र के मुन्ना लाल ने बताया कि बंदर 15 लोगों को एक हफ्ते में चुका है। लोग बच्चों को रिश्तेदार के यहां भेज रहे हैं। नगर निगम और वन विभाग को शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें