फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : गंगा की निगरानी में लगेंगे 40 पूर्व सैनिक, शव बहाने की घटनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला

Sat, 22 May 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पूर्व सैनिक कई टीमें बनाकर रोजाना अलग-अलग समय पर बोट के जरिए गंगा की निगरानी करेंगे। 40 पूर्व सैनिकों को गंगा टास्क फोर्स के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है। जिसका नेतृत्व सूबेदार एस बी चौरसिया कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में पिछले कुछ समय से बड़ी मात्रा में बहाए जा रहे शवों को रोकने के लिए पूर्व सैनिकों को भी लगाया जाएगा। गंगा मंत्रालय की पहल पर कानपुर में 40 पूर्व सैनिकों को गंगा टास्क फोर्स के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक कई टीमें बनाकर रोजाना अलग-अलग समय पर बोट के जरिए गंगा की निगरानी करेंगे। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह की जिलाधिकारी से वार्ता हो चुकी है। टास्क फोर्स मॉनिटरिंग करने और शवदाह गृहों पर व्यवस्था ठीक करने का काम भी करेगी। पूर्व सैनिकों की टीम का नेतृत्व सूबेदार एस बी चौरसिया कर रहे हैं। हर गतिविधि की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें