फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समितियां जांचे बच्चों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को टीम-9 की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए निगरानी समितियों को बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। वैक्सीनेशन के नोडल व डिप्टी सीएमओ डॉ. एमके जतारया ने बताया कि शुक्रवार को 54 जगहों पर कुल 2304 लोगों को टीका लगाया गया। इस पर डीएम ने निराशा जताई और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए और उनको अलग-अलग क्षेत्रों के टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपे। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 19269 श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। जिसमें 52 नाविक, 1532 प्रवासी, 7531 नगरीय श्रमिक है व 10154 ग्रामीण श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि आगामी चार दिन के अंदर बच्चों का पीडियाट्रिक आईसीयू सक्रिय कर दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।
टीकाकरण में लापरवाही पर पंचायत अधिकारी को नोटिस
कानपुर देहात। टीकाकरण सहित अन्य मामलों मेें लापरवाही बरतने पर रसूलाबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरविंद गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि पंचायत अधिकारी टीकाकरण के तीसरे सत्र में भी लगातार अनुपस्थित रहे। इसके अलावा वह विकासखंड की बैठकों में भी शामिल नहीं होते। पीएम आवास, व मनरेगा कार्यों में रुचि नहीं ले रहे। जिस पर नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें