कानपुर। चकेरी के जगईपुरवा आनंदनगर निवासी सीमांत जोशी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों पहले विजयवाड़ा गए हुए थे। बीती 19 मार्च को वह ट्रेन से वापस लौटे। स्टेशन से ऑटो में सवार होकर घर आए। अटैची खोली तो अटैची कटी मिली। 36 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, पीड़ित समेत पत्नी का आधार व पैन कार्ड और क्रेडिट व डेबिट कार्ड गायब मिला। मोबाइल चेक किया तो उसमें दो खातों से 56 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज पड़ा देखा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)