फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खाते में पैसा भेजने का काम संडे को भी 

Mon, 28 Nov 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
किसानों के खाते में सूखा और ओलावृष्टि की राहत की राशि भेजने के लिए संडे को भी कलक्ट्रेट का दैवी आपदा पटल खोला गया। किसानों के खाते में राहत राशि भेजने के लिए कोषागार के सॉफ्टवेयर पर फीडिंग कराई जाती रही। इसी सिलसिले में डीएम कौशल राज शर्मा ने सोमवार को मीटिंग भी बुलाई है। 
विज्ञापन

पिछले साल फरवरी में ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ था।

इसकी भरपाई के लिए 50 करोड़ 79 लाख रुपये की राहत राशि भेजी गई है। यह राशि जिले के एक लाख 49 हजार 673 किसानों के खाते में ई पेमेंट से भेजी जानी है। घाटमपुर के किसानों के लिए चार करोड़ 41 लाख रुपये की सूखा राहत भी आई थी। यह राशि 28 हजार किसानों के खाते में जानी है। अभी तक किसानों के नाम चेक काटकर दिए जाते थे। अब ई पेमेंट होना है इसलिए अभी कोषागार के सॉफ्टवेयर पर ऑफ लाइन फीडिंग हो रही है।

यह फीडिंग होने के बाद किसानों के नामवार कोषागार से टोकन मिलेंगे। दूसरे चरण में टोकन नंबर और राशि का ब्योरा फिर से फीड होगा। इसके बाद किसानों के खाते में राहत राशि जा सकेगी। एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने इस काम के लिए सभी तहसीलों के लेखपालों से कलक्ट्रेट स्थित ई डिस्ट्रिक लैब में फीडिंग कराने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें