फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 5.50 लाख जन धन खातों में आए 500 रुपये, भीड़ रोकने के लिए बैंकों की रणनीति काम आई

Fri, 03 Apr 2020 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जन धन खातों में आए 500 रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के 5.50 लाख जन धन खातों में सरकार ने 500 रुपये की राहत राशि भेजी है। इन्हें निकालने के लिए शुक्रवार को खाताधारक बैंक पहुंचे लेकिन खाता संख्या के आखिरी अंक के आधार पर पैसे दिए जाने की व्यवस्था की वजह से बैंकों में बहुत अधिक भीड़ नहीं लग पाई।
विज्ञापन


कुछ बैंकों में एक बार में 10 से 20 लोग ही रहे। हालांकि शहर की कई शाखाएं ऐसी भी रहीं जहां सुबह से एक भी खाताधारक नहीं पहुंचा। भारतीय स्टेट बैंक की ग्वालटोली शाखा के प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि यहां कम आय वर्ग के लोगों के खाते अधिक होने के बाद भी पैसा निकालने वालों की संख्या कम रही।

जन धन खाताधारक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हैं। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या कम है। इस वजह से शहर की बैंकों में भारी भरकम भीड़ की उम्मीद कम ही है। वहीं फर्रुखाबाद में जन धन खाते से रुपये निकलने के लिए रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के बाहर भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें