फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मम्मी-पापा, भैया मुझे माफ करना... लिखकर कांस्टेबल के भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 23 Nov 2026 04:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय दीप मिश्रा का रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत शव मिला। आधे पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मम्मी-पापा, भैया मुझे माफ करना... सुसाइड नोट में परिवार के नाम यह आखिरी संदेश लिखकर सचेंडी के जुग्गराजपुर गांव निवासी दीप मिश्रा (22)ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 493/40 के पास क्षतविक्षत हालत में मिला। दीप का बड़ा भाई सत्यम मिश्रा पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। घटनास्थल की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को दीप का आधे पेज का सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन


दीप मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा सेना में भर्ती होने के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार में बड़ा भाई सत्यम और बहन निधि हैं। रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया। नोट में दीप ने लिखा, 'मम्मी-पापा, भैया मुझे माफ करना।' हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिजनों ने भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया। पुलिस सुसाइड नोट की जांच करने के साथ ही दीप के इस कदम के पीछे की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके हैं। सुसाइड नोट समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें