फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम नहीं सुधरेंगे' लिखी टीशर्ट पहनकर निकला शोहदा, मंदिर जाते समय महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 06:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में शोहदों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद शोहदों पर लगाम नहीं लग रही है। यहां एक शोहदा अपने कपड़ों से फितरत बयां करते नजर आया। बिधनू में एक शोहदा 'हम नहीं सुधरेंगे' लिखी टीशर्ट पहनकर निकला। साथ ही सरेराह मंदिर जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करता नजर आया। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को उसने एक महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता पति संग शिकायत करने उसके घर गई। इसपर शोहदे ने टीशर्ट पर लिखा वाक्य हम नहीं सुधरेंगे कहते हुए उसे भगा दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुखराम सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थाने में मौजूद आरोपित शोहदे ने बताया कि बाजार से लिखी हुई टीशर्ट खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें