बरेली में जीत के बाद मैडल प्राप्त करते खिलाड़ी मोहित ।
- फोटो : बरेली में जीत के बाद मैडल प्राप्त करते खिलाड़ी मोहित ।
सैफई। बीएल एग्रो स्टेडियम बरेली में आयोजित नवीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024-25 में मैनपुरी के कुबेरपुर निवासी मोहित ने गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मोहित कुमार सैफई आयुर्विज्ञान विवि में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। इस चैंपियनशिप में उन्होंने करीब 300 प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा में भाग लिया और एफ-16 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। मोहित की इस सफलता में कोच सिद्धार्थ कृष्ण व परिजनों ने उन्हें बधाई दी। बरेली पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर के पैरा एथलीट ने भाग लिया।