फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया: मोहन भागवत

Tue, 04 Jun 2019 07:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- संघ प्रमुख ने कहा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजनीति का विषय नहीं 
- बोले किसी भी देश की मजबूती के लिए धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक 
- जो काम हल नहीं हो रहा, उसके लिए गीता पढ़ें, हर सवाल का जवाब मिलेगा
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने तीसरे दिन के प्रवास के दौरान स्वयं सेवकों को गीता का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि किसी देश की मजबूती के लिए वहां पर धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


दीनदयाल इंटर कालेज में पूर्वी यूपी के प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने कहा कि  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया है। इसके लिए हिंदू संगठनों की तरफ से काम भी किया जा रहा है। जनजागरण के माध्यम से लोगों को राम मंदिर के लिए आगे आने को कहा जा रहा है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है।

सभी धर्मों के लोगों के विचार और समन्वय के आधार पर मंदिर निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास को अब और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने स्वयं सेवकों के बहाने समस्त राष्ट्र भक्तों से कहा कि गीता में सब कुछ वर्णित है, इसलिए जो भी कार्य सफल नहीं हो रहा है, या पूर्ण नहीं हो रहा है, उसके हल के लिए गीता का अध्ययन करें।
विज्ञापन


गीता में वर्णित बातें हमें सिखाती हैं कि किन परस्थितियों में हमें कैसे रहना और कार्य करना है। इस दौरान शाम की शाखा में उन्होंने युवाओं को शारीरिक सौष्ठव की जानकारी भी दी। कहा कि स्वयं सेवक को शारीरिक  और मानसिक दोनोंरूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के कई टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें