फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, बेहद अहम है चार दिनों का ये प्रवास

Sat, 01 Jun 2019 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर पहुंच चुके हैं। रेलवे स्टेशन से वह पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के लिए रवाना हुए। मोहन भागवत शहर में चार दिन तक प्रवास करेंगे। आज शाम वह स्वयं सेवकों के साथ सामूहिक रूप से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं। संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के 500 स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण वर्ग यहां 23 मई से चल रहा है। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की तरफ से रोजाना स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ प्रमुख भी इसी कड़ी में यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्थानीय संघ पदाधिकारी,जिनमें क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह, प्रांत प्रचारक संजय शामिल हैं वे भागवत से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि अपने चार दिनों के महानगर प्रवास के दौरान उनका किसी से औपचारिक रूप से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

यहां से सांसद चुने गए सत्यदेव पचौरी और अकबरपुर से सांसद चुने गए देवेंद्र सिंह भोले उनसे मिलने जा सकते हैं। इन चार दिनों में भागवत स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्घिक प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें